‘ई-संजीवनी‘ के माध्यम से मरीजों को मिल रही स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की सेवाएं

खण्डवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए से ग्राम स्तर पर ई संजीवनी एवं टेली कंसल्टेंट सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि मरीजों को उनके गांव से दूर ना जाना पड़े बल्कि गांव में ही स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की सेवाएं उपलब्ध हो जाएं, इसके लिए सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जिला चिकित्सालय खण्डवा के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। डॉ. जुगतावत ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से सितम्बर माह में ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 4026 मरीजों को टेली कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई गईं।

Next Post

कार और डंपर की टक्कर, 4 लोग घायल

Tue Oct 7 , 2025
शाजापुर। मक्सी के पास एक डंपर ने इंदौर जा रही कार को टक्कर मार दी. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार कर उज्जैन रैफर किया. घटना मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे 52 पर मक्सी के […]

You May Like

Play sound