घायल बालक को तुरंत मिला उपचार

जबलपुर। गाड़ी संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) की यात्रा कर रहे एक बालक शनिवार 2 मई को अचानक घायल हो गया जिसे सिर में चोट लगी थी सूचना प्राप्त होते ही जबलपुर रेल मंडल द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। रेल मदद 139 से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर से मुंबई की यात्रा कर रहे यात्री रोहित कुमार के लगभग 4-5 वर्षीय पुत्र के सिर में चोट लगने से खून बह रहा था। यह सूचना कमर्शियल विभाग के माध्यम से नरसिंहपुर स्टेशन पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बालक का प्राथमिक उपचार किया। बालक के सिर पर लगी चोट की सफाई कर बेटाडिन से ड्रेसिंग की गई तथा आवश्यक दवाएं दी गईं। साथ ही, बच्चे के हाथ में लगी चोट का भी समुचित उपचार किया गया।

उपलब्ध हुआ उपचार

समय पर उपलब्ध कराए गए उपचार से बालक की स्थिति सामान्य हो गई। यात्री रोहित कुमार ने रेलवे प्रशासन एवं चिकित्सक टीम का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित सहायता के लिए धन्यवाद दिया। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके और यात्रा सुरक्षित एवं सुखद बनी रहे।

Next Post

कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ पर

Sat May 2 , 2026
मुंबई, 02 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकल शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 65 पैसे के लाभांश की भी घोषणा की […]

You May Like