जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत लोहारी शिव शक्ति वेयर हाउस के पास बारात से लौट रहे तीन युवकों को बेलगाम कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक सोमवार को वीरेन्द्र राजपूत 25 वर्ष निवासी ग्राम खलपुर गनौर जिला पन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है, अपने रिश्तेदार की बारात में अपने साथियों के साथ ग्राम गुबरा गया था।
जब घर वापस जा रहा था जैसे ही ग्राम लोहारी शिव शक्ति वेयर हाउस के पास सभी लोग बस से उतरकर बाथरूम करने के लिये खड़े थे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीके 0886 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये ओमप्रकाश जय हिंद बुंदेला, राजकुमार बसोर को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं, कार चालक मौके से भाग गया। उसने एवं दीपेन्द्र राजपूत ने तीनों घायलों को प्राईवेट वाहन से ले जाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
