सोजना गांव: न बिजली, न खंभा, फिर भी टांग दिए स्मार्ट मीटर

गुना: विनायकखेड़ी पंचायत के सोजना गांव में सरकारी तंत्र की एक बेहद अजीबोगरीब और लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है। यहाँ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गांव में बिना बिजली, खंभे या डीपी के ही घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं।हैरानी की बात यह है कि एक ओर विभाग के अधिकारी यह कह रहे हैं कि गांव में बिजली का इन्फ्रास्ट्रक्चर साल 2026 तक तैयार होगा, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ही मीटर लगा दिए गए।

जब ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें ऊपर से आदेश है। सोजना गांव के क्रेशर के पास रहने वाले ये ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और दावा किया कि वे अब तक चार से पांच बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं,लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। यह बस्ती पहले भी गंदे पानी की समस्या के कारण चर्चा में रही थी, जिसके बाद विधायक पन्नालाल शाक्य ने यहां का दौरा कर हैंडपंप तो लगवा दिया था, लेकिन बिजली की समस्या अब भी बरकरार है।

वर्तमान में ग्रामीण काफी दूर से तार डालकर बिजली का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वोल्टेज इतना कम होता है कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं कर पा रहा है। कलेक्टर को दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द खंभे लगवाकर डीपी रखी जाए ताकि स्थाई बिजली मिल सके। साथ ही, ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर की जगह डिजिटल मीटर लगाने की भी मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में बिजली की लाइन ही नहीं खींची गई है, तो मीटर लगाकर उन पर भविष्य का आर्थिक बोझ डालना अनुचित है। फिलहाल, बिना बिजली के घरों की दीवारों पर टंगे ये ‘स्मार्ट मीटर’ व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़े

Next Post

रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि और हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम नायक रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गदर आंदोलन, आज़ाद हिंद फ़ौज सहित विभिन्न क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से रास बिहारी बोस ने […]

You May Like