
भोपाल। देश में गेहूँ उपार्जन के मामले में मध्यप्रदेश अब लगातार आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष पंजाब के बाद सर्वाधिक गेहूँ उपार्जन मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। मध्यप्रदेश में अब तक 10 लाख से अधिक किसानों से 63 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 5 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा है। शनिवार 9 मई को ही 4 लाख 86 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है। उपार्जन की गति के दृष्टिगत स्पष्ट है कि 23 मई तक लगभग 100 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से 78 लाख मीट्रिक टन गेहूँ के उपार्जन लक्ष्य को केन्द्र सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। गेहूँ का उपार्जन 23 मई तक किया जायेगा। अभी तक 14 लाख 83 हजार किसानों द्वारा गेहूँ उपार्जन के लिये स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है। किसानों को 11623.43 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
राज्य
विक्रेता किसान (लाख में)
अंतिम तारीख
मध्यप्रदेश
10
23-5-2026
हरियाणा
9.10
15-5-2026
पंजाब
7.5
10-5-2026
उत्तर प्रदेश
2
15-6-2026
राजस्थान
1.67
31-5-2026
मध्यप्रदेश में हो रहे सर्वाधिक किसान लाभान्वित
इन आँकड़ों के मुताबिक हरियाणा में अभी तक 9.10 लाख किसान, पंजाब में 7.5 लाख किसान, उत्तर प्रदेश में 2 लाख किसान और राजस्थान में 1.67 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अभी तक 10 लाख से अधिक किसान उपार्जन प्रक्रिया में लाभान्वित हो चुके हैं।
