जापान में उच्च सदन के लिए मतदान शुरू

टोक्यो 20 जुलाई (वार्ता) जापान में उच्च सदन के चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह शुरू हो गया। चुनाव मैदान में कुल 522 उम्मीदवार हैं।

उच्च सदन में 248 सदस्य होते हैं जिनका कार्यकाल छह साल का होता है। चुनाव हर तीन साल में होते हैं। आज कुल 125 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जिनमें से एक सीट रिक्त होने के लिए चुनाव की आवश्यकता है।

वर्तमान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके सहयोगी कोमेइतो के पास 75 सीटें हैं जिन पर दोबारा चुनाव नहीं होना है। इस गठबंधन को 248 सीटों वाले सदन में बहुमत बनाए रखने के लिए चुनाव में 50 सीटों पर जीत हासिल करनी होंगी।

सत्तारूढ़ पार्टी के लिए यह चुनाव काफी चुनौती भरा है। प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को बढ़ती कीमतों और भारी अमेरिकी शुल्कों जैसी कठिन चुनौतियों के बीच लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अक्टूबर 2024 के आम चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन ने निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया था जिससे श्री इशिबा को तीन दशकों से भी अधिक समय में जापान की पहली अल्पमत सरकार बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार अगर सत्तारूढ़ गठबंधन इस बार ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहता है तो प्रधानमंत्री इशिबा के लिए सत्ता में बने रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Next Post

ईरान में भूकंप के झटके

Sun Jul 20 , 2025
काहिरा 20 जुलाई (वार्ता) ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जीएफजेड जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने बताया कि शनिवार को उत्तरी और मध्य ईरान में अंतरराष्ट्रीय समय 21:37 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 36.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और […]

You May Like