ईरान में भूकंप के झटके

काहिरा 20 जुलाई (वार्ता) ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

जीएफजेड जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने बताया कि शनिवार को उत्तरी और मध्य ईरान में अंतरराष्ट्रीय समय 21:37 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी।

भूकंप का केंद्र 36.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 55.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर निर्धारित था।

केन्द्र ने बताया कि इसी समय पर उत्तर-पूर्वी ईरान के क़र्नाबाद गाँव से 31 किलोमीटर पूर्व में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गयी।

भूकंप का केंद्र 36.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 54.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर निर्धारित था।

Next Post

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ देहदान: समाज के लिए प्रेरणा बना SC/ST दंपत्ति का योगदान

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर: गजराराजा मेडिकल कॉलेज में इतिहास रच दिया गया, जब पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ देहदान संपन्न हुआ। एफ-9 हरीपुरम कॉलोनी, न्यू सुरेश नगर निवासी स्व. पांचो बाई की देह को मेडिकल शिक्षा हेतु जीआरएमसी को समर्पित किया गया। यह कॉलेज में इस वर्ष का चौथा और अब […]

You May Like