जानवरों को फंसाने लगाय था करेंट, युवक की मौत

रीवा। मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने बाली खबर सामने आई है जहां हर्राई प्रताप सिंह गांव में हुआ कुछ ऐसा कि गांव में हडक़ंप मच गया. जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाया गया 11 हजार केवी का हाई वोल्टेज तार युवक अनिल सिंह गौड़ के लिए मौत का जाल बन गया.

जानकारी के अनुसार गांव के खेतों में जंगली जानवरों को रोकने के लिए हाई वोल्टेज बिजली का अवैध तार बिछाया गया था. लेकिन इस तार ने अनिल सिंह गौड़ के जीवन के लिए खतरे की घंटी बजा दी. रात के अंधेरे में युवक अनजाने में उस तार की चपेट में आ गया सुबह गांव के लोगों को युवक का शव वहीँ तार में लिपटा हुआ मिला. ग्रामीणों में दहशत और शोक फैल गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,यह घटना बताती है कि किसी भी अवैध या खतरनाक उपाय से जानवरों को रोकना कितना घातक साबित हो सकता है.

Next Post

47 यात्री बसों के स्थायी परमिट किये गये निरस्त

Wed Apr 1 , 2026
सागर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर से 15 वर्ष पूर्ण कर चुकी 47 यात्री बसों को स्टैज कैरिज के स्थायी अनुज्ञापत्रों से रिप्लेस कराने हेतु मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग से सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के आधार पर ऐसी यात्री बसों के अनुज्ञापत्रधारियों को रिप्लेस कराने हेतु नोटिस जारी […]

You May Like