पेट्रोल पंप में बदमाशों ने मचाया उपद्रव, कर्मी को चाकू लेकर दौड़ाया

जबलपुर:बरेला स्थित पेट्रोल पंप में बदमाशोंं ने उपद्रव मचाते हुए पंप कर्मी को चाकू लेकर दौड़ा दिया। पेट्रोल मशीन को नुकसान पहुंंचाने की कोशिश की।पुलिस के मुताबिक सुखई राम यादव 48 वर्ष निवासी ग्राम पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंजली पेट्रोल पम्प बरेला में वाहन में पेट्रोल डीजल भरने का काम करता है, शाम लगभग 7-30 बजे वह एवं उसका साथी यशोदा बरकड़े दोनों पेट्रोल पम्प पर ड्यूटी पर था.

उसी समय एक मोटर सायकल में तीन सौरभ साहू, अहफाज खान एवं 1 अन्य लडक़ा जिसे वह नहीं जानता है तीनों आये सौरभ साहू उससे 100 रूपये का पेट्रोल डालने के लिये कहा तो उसने 100 रूपये का पेट्रोल भर दिया उसने पेट्रोल के पैसे मांगे तो तीनों उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो झूमाझपटी करने लगे, सौरभ साहू ने हाथ मुक्कों से मारपीट की अहफाज खान चाकू निकालकर हमला करने के लिये दौड़ा तो वह भाग कर आफिस के अंदर चला गया, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये पेट्रोल डालने वाली मशीन नुकसान पहुॅचाने की कोशिश किये और भाग गए।

Next Post

भोपाल विदिशा हाइवे पर आस्था की मिसाल: चाचा-भतीजे पिंड भरते हुए 180 किमी की धार्मिक यात्रा कर रहे

Fri Mar 6 , 2026
सलामतपुर: मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दो युवक सड़क पर पिंड भरते हुए करीब 180 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले […]

You May Like