आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश

सतना: भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शनिवार को सेमरिया चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया और जूते-चप्पलों से पिटाई कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की स्पष्ट मांग है कि जब तक फूल सिंह बरैया को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाता और वे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस को सामाजिक न्याय की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

कांग्रेस के भांडेर सीट से विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नाराजगी जताई है और इसे कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को उजागर करने वाला बताया है । बरैया के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री पांडेय ने कहा है कि “कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का मातृशक्ति के ख़िलाफ़ अभद्र बयान नारी की अस्मिता को ठेस पहुँचाने वाला है और ये कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति उनके विचारों को प्रदर्शित करता है ।

Next Post

मैदान पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, एक झलक पाने उमड़े प्रशंसक

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर:होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच चल रही तीन मैचों की वन डे श्रृंखला का अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा. यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड अजेय रहा है. भारतीय टीम उसे बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. तीन मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, […]

You May Like