इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित प्री आयुर्वेदिक थाई स्पा पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर को न्यायालय आदेश उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा संचालक ने कई कर्मचारियों को काम पर रखा है, लेकिन इसकी जानकारी न तो थाने को दी गई और न ही निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया.
बीट दौरा करने के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और स्पा से कर्मचारी नेहा, खुशी, रोशनी व लड्डू को थाने लेकर आई. जांच में पाया गया कि 36 वर्षीय मैनेजर मनीष राजपूत, निवासी ग्वालियर हाल मुकाम बाणगंगा, ने न्यायालय पुलिस आयुक्त के आदेश का उल्लंघन किया है. ना विजय नगर पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
