जोगिनी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी: क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही 7 भैंसों को पुलिस ने कराया मुक्त

सिंगरौली। जोगिनी पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर सात भैंसो को बरामद करते हुए चालक के विरुद्ध जियावन पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया है। जियावन टीआई की इस कार्यवाही से पशु तस्करों में हड़कम्प मच गया है।

जानकारी के अनुसार,मुखबिरों के जरिए जियावन थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ.ज्ञानेन्द्र सिंह को सूचना मिली की एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडबी 1496 में मवेशी भैंसो को लेकर सीधी की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर टीआई ने पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया। जोगिनी पेट्रोल पंप के समीप उक्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन की गई। जहां सात भैंसे पिकअप वाहन के अंदर बंद थी। उन्हें रस्सियों से जकड़ कर बंाधा गया था। पुलिस ने मवेशी एवं पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर पशु तस्करों के कब्जे से मुक्त कराते हुए वाहन चालक के विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुए इस बात का पता लगाया जा रहा है कि मवेशी कहां से लेकर कहां जा रहे थे। फिलहाल पुलिस की इस कार्यवाही से पशु तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा है कि पशु तस्करों के विरुद्ध पूर्व में भी कार्यवाईयां की गई थी और आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

महा-आयोजन की महा-तैयारी सिंहस्थ 2028 के लिए ओंकारेश्वर का होगा कायाकल्प

Wed Feb 11 , 2026
ओंकारेश्वर। आगामी सिंहस्थ 2028 के महाआयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। ओंकारेश्वर में जुटने वाले अनुमानित 5 से 6 करोड़ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए एक वृहद मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। ममलेश्वर लोक परियोजना के निरस्त होने के […]

You May Like