कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत

ग्वालियर: बिचौला मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो सवार की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत के बाद कंटेनर घटना स्थल से 200 मीटर तक दूर जाकर एक खेत में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर स्कॉर्पियो सवार का शव मुश्किल से बाहर निकाला। शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया ।

मुरैना की बिचौला होते हुए मालनपुर भिंड पहुंचने वाली सड़क पर बैंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी तेज थी कि कंटेनर 200 मीटर दूर घसीटता हुआ दूर खेत में जा गिरा। वहीं स्कॉर्पियो चालक बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना निवासी सहराना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सिर्फ चालक ही सवार था । हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो में चालक का शव फंस गया तो बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से शव को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर उसे मर्चुरी तक पहुंचाया गया।

Next Post

अक्षय कुमार ने हिया के म्यूज़िक वीडियो “शर्माना” को किया रिलीज

Mon Feb 16 , 2026
मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) नवोदित अभिनेत्री हिया के डेब्यू म्यूज़िक वीडियो “शर्माना” को बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने रिलीज कर दिया है। गाने के अनावरण पर अक्षय कुमार ने खास तौर पर मौजूद रहकर नई कलाकार हिया को अपना समर्थन दिया। के सेरा सेरा द्वारा प्रस्तुत और सिंगर-कंपोज़र-डायरेक्टर रामजी […]

You May Like