प्रहलाद चरित्र की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

ग्वालियर। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। भागवत कथा सही मार्ग दिखाती है, भक्ति करनी है तो ध्रुव और भक्त प्रहलाद जैसी करो। भगवान ने प्रहलाद के लिए अवतार लेकर हिरण्कश्यप का वध किया । यदि भक्ति सच्ची हो तो ईश्वरीय शक्ति अवश्य सहायता करती है।

पंडित दिनेश शास्त्री महाराज ने लोढ़ी माता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान यह बात कही।केसिया परिवार द्वारा आयोजित कथा में भक्त प्रहलाद चरित्र और नृसिंह अवतार की कथा सुनाई। कथा में धूमेश्वर धाम के महंत महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें, जिससे वह बुढ़ापे में अपने माता पिता की सेवा कर सकें। गो सेवा, साधु की सेवा कर सकें। मनुष्य को दिखावा नहीं कर भगवान को सच्चे हृदय से याद करना चाहिए।

पंडित दिनेश शास्त्री महाराज ने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि हम संसार में पूरी तरह मोहग्रस्त और लिप्त रहते हुए सांसारिक जीवन जीते है तो हमारी सारी भक्ति एक दिखावा ही रह जाएगी।

कथा की आरती में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती सुनीता- स्व. उमेश केसिया, असमान केसिया, पप्पू केसिया, आशा केसिया परिवार के लोगों ने शिरकत की।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाये सात विकेट पर 155

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन पर रोक दिया। ट्रिस्टन स्टब्स के 31 गेंद पर 38 और समीर रिज़वी के 24 गेंद पर नाबाद 40 रनों की बदौलत दिल्ली ने 155 रनों […]

You May Like