नए साल के स्वागत में डीजे पर थिरके कपल्स, पुलिस रही अलर्ट

ग्वालियर:शहर के कई होटलों, क्लब,एवं गार्डन से लेकर मोहल्ले तक लोग आज तड़के तक डीजे की धुनों पर ठुमके लगाते नजर आए। शहर पूरी तरह जश्न के रंग में रंगा हुआ था । 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट्स में अलग-अलग थीम पर न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन किया गया, जिनमें बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक का खास तड़का रहा।

हाइवे पर स्थित रिसॉर्ट में पंजाबी सिंगर अल्फाज के तड़कते-भड़कते गानों पर युवाओं ने जमकर भांगड़ा,एवं फिल्मी गीतों पर झूमने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं तमाम होटलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन मनाया गया। परिवार एवं कपल्स को लेकर यहां खास इंतजाम किए गए थे। युवा कपल्स और युवाओं में इन पार्टियों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। एक ओर सूफियाना माहौल में संगीत की महफिल सजी तो दूसरी ओर बॉलीवुड नाइट में डीजे और लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया गया। होटल-रिसॉर्ट्स में खाने-पीने और मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं की गई।
इवेंट कंपनियों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए हीटर और अन्य इंतजाम भी किए गए थे, ताकि जश्न में कोई बाधा न आए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की शुरुआत बुधवार रात करीब 8 बजे से शुरू हुई और ठीक रात 12 बजे 2026 के स्वागत के साथ चरम पर पहुंची।न्यू ईयर पार्टियों को लेकर शहर के युवाओं में खासा जोश देखने को मिला । ग्वालियर में इस बार नए साल का स्वागत पूरी शान और धूमधाम के साथ मनाया गया।
सूफियाना महफिल और बॉलीवुड नाइट
कुछ होटलों के वर्क हाल को सूफियाना थीम पर सजाया गया । सूफी नाइट में दिल्ली से आए आवाज बैंड द्वारा बेहतरीन संगीत की प्रस्तुति दी गई।
जीवाजी क्लब में मुंबई से आये बैंड ने बांधा समा
शहर के जाने-माने जीवाजी क्लब में नए साल पर शानदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत किया गया। जश्न की मस्ती में चार चांद लगाने के लिए मुंबई से विशेष तौर पर लाइव बैंड को बुलवाया गया था। पार्टी में शामिल लोग डांस-सिंगिंग के साथ-साथ लाजवाब व्यंजनों का जायका भी ले रहे थे। पार्टी में बैंड, आतिशबाजी, लकी ड्रा के साथ ग्वालियर के सबसे बड़े उत्सव में कई श्रेणियों में उपहार बांटे गए। इस दौरान अलग-अलग एंट्री के लिए शुल्क निर्धारित किया गया था।

Next Post

देश में आज से लागू हुआ 8वां वेतन आयोग; केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹51,000 पार होने की उम्मीद, पेंशनभोगियों को भी मिलेगा बड़ा लाभ

Thu Jan 1 , 2026
नई दिल्ली, 01 जनवरी, 2026: नए साल 2026 की शुरुआत केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट द्वारा स्वीकृत ‘8वां वेतन आयोग’ आज, 1 जनवरी से आधिकारिक रूप से प्रभावी हो गया है। इस ऐतिहासिक कदम से लगभग […]

You May Like