पटना: कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय गुप्ता ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर मप्र के सीएम मोहन यादव सहित नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ उपस्थित रहे।नामांकन के बाद गुप्ता ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जन-जन तक पहुंचकर सरकार की नीतियों और योजनाओं को बताएं।
