
सीधी। कमर्जी थाना पुलिस ने ग्राम हटवा खास चौराहा में लोहे की धारदार बांकी दिखाकर लोगों को डराने वाले आरोपी शिवपति बंसल (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, एएसपी अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर हथियार जब्त किया। कार्रवाई में सउनि विनोद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजू जायसवाल, आरक्षक सतीश मिश्रा व शुभम सिंह का सहयोग रहा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि ग्राम हटवा खास चौराहा मे एक व्यक्ति लोहे कि देशी धारदार बांकी हाथ मे लिए ऊपर उठाकर आसपास के लोगो को दिखाकर डरा धमका रहा था जिसे सूझबूझ के साथ पुलिस स्टाफ द्वारा पकड़ा गया।
