
सीधी। जिले की ग्राम पंचायत खैरही स्थित झोरा पहरी से निकलने वाली हिरन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि जल स्त्रोत मिट्टी में दबे होने के बावजूद मई महीने में भी पानी रिस रहा है। नदी कई स्थानों पर भूमिगत हो चुकी है और अतिक्रमण के चलते नाले में तब्दील हो गई है। गुप्ता ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान इस नदी के पुनर्जीवन में सहायक हो सकता है। उन्होंने उद्गम स्थल पर जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और जेसीबी से खुदाई कर बहाव मार्ग सुधारने की आवश्यकता बताई। स्थानीय लोग भी इस मुहिम के समर्थन में हैं।
इनका कहना है
जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करने की मंशा से शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हिरन नदी के उद्गम स्थल ग्राम पंचायत खैरही अंतर्गत झोरा पहरी स्वयं जाकर निरीक्षण करुंगा। निरीक्षण उपरांत हिरन नदी को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई जायेगी।
अंशुमान राज, सीईओ जिला पंचायत सीधी
