कुआं धसने से ट्रेक्टर -ट्राली सहित कुए में गिरे दो युवक घायल

पिपलियामण्डी। कुआ खुदाई के दौरान धसने ट्रेक्टर -ट्राली सहित कुए में गिरे दो युवक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे करीब गांव खोखरा में विनोद पाटीदार के कुए की खुदाई का कार्य चल रहा था। भराव के दौरान कुआ धस गया। इस दौरान कार्यरत नेनोरा निवासी दिलीप पिता किशनलाल रैगर व अजय पिता दुलीचंद पाटीदार ट्रेक्टर -ट्राली सहित कुए में गिर गए। जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला व इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

Next Post

गोपद नदी पर पुल बना,लेकिन चालू नहीं हुआ,मुआवजे के विवाद में अटका 

Sun May 4 , 2025
सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली सीमा पर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के प्रयासों से लौआर और कोरसर गांव के बीच गोपद नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया है। हालांकि, सिंगरौली क्षेत्र के कुछ स्थानीय कास्तकारों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर पुल से जुड़े सड़क निर्माण पर रोक लगा दी गई है, […]

You May Like

मनोरंजन