मछली पालन को नई दिशा देने के लिए 6000 करोड़ रुपये का प्रावधान

20 फरवरी को मत्स्य कार्यलय में आयोजित होगा शिविर नवभारत न्यूज बालाघाट

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी के विकास के लिए गत वर्ष 8 फरवरी को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत केन्द्रीय स्तर की उप योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृध्दि सह योजना प्रांरभ की गई है।

जिला मत्स्य अधिकारी श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक चार वर्ष के लिए सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सूक्ष्म और लघु उद्योगो के लिए 6000 करोड़ रू. का निवेश कर मत्स्यपालन क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाने और मत्स्य उत्पादन ईकाईयों को सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला मत्स्य कार्यालय बालाघाट में 20 फरवरी को सुबह 11 बजे एक शिविर का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के साथ ही योजना का लाभ देने के लिए हितग्राहियों का चयन भी किया जाएगा।

Next Post

‘निवेशक महाकुंभ’ में होगा देश-विदेश से आए उद्यमियों का समागम

Sat Feb 15 , 2025
भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) देश-विदेश के उद्यमियों को निवेश के अवसरों से रूबरू कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय निवेशक महाकुंभ ‘जीआईएस-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस ‘महाकुंभ’ में दुनिया भर से आने वाले निवेशकों का समागम होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत […]

You May Like