ज्यादा ब्याज दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 10 लाख रुपये

ग्वालियर: जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, एक 73 साल के बुजुर्ग को कुछ लोगों ने ब्याज दिलाने का लालच देकर उससे पैसे लूट लिए. आरोपियों ने महिला को पैसों पर ज्यादा ब्याज देने और पैसे दोगुना करने की बात कही थी.

नरवर मगरौनी की 73 वर्षीय रामरती बघेल से डबरा निवासी रामकुमार बघेल और वीरेंद्र राठौर ने जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 10 लाख रुपये लिए. आरोपियों ने महिला को झांसा दिया कि वे रुपयों पर ज्यादा ब्याज दिलाकर धन को दोगुना कर देंगे. जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने एक फर्जी एफडीआर थमा दी. यह एफडीआर उर्मिला कुशवाह के नाम की थी, जिसमें गलत तरीके से रामरती का नाम जोड़ा गया था.

बैंक में जांच करने पर एफडीआर के फर्जी होने का पता चला. पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद वे कोर्ट पहुंची. न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लिया. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Next Post

अधिवक्ता को चाकू चमका 5 हजार लूटे, मारपीट, बुलेट में तोड़फोड़

Fri Mar 28 , 2025
देर रात तक चला थाने में अधिवक्ताओं का हंगामा, एफआईआर जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत शुक्ला नगर में बदमाशों ने एक अधिवक्ता को चाकू चमकाने के साथ धमकाते हुए मारपीट कर दी, इसके साथ ही 5000 नगद भी लूट लिए। बुलेट में भी तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के […]

You May Like