सनी देओल ने सलमान खान को फिल्म सिकंदर के लिये दी शुभकामना

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने दबंग स्टार सलमान खान को उनकी फिल्म सिकंदर के लिये शुभकामना दी है।

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ आज 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और एआर मुरुगदॉस निर्देशित इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सनी देओल ने आज रविवार की सुबह अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘सिकंदर’ का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मेरे प्यारे सलमान…सिकंदर की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं…चक दे फट्टे!

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Next Post

ललितपुर की बुंदेली गायिका अभिलाषा ने बांधा समां

Mon Mar 31 , 2025
ललितपुर। योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के कल्यान सभागार में कलाकारों ने इस मौके पर अपनी प्रतिभाएं दिखाई. ललितपुर आकाशवाणी की बुन्देली लोकगायिका अभिलाषा वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सुंदर बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी. उन्होंने […]

You May Like