ललितपुर की बुंदेली गायिका अभिलाषा ने बांधा समां

ललितपुर। योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के कल्यान सभागार में कलाकारों ने इस मौके पर अपनी प्रतिभाएं दिखाई. ललितपुर आकाशवाणी की बुन्देली लोकगायिका अभिलाषा वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सुंदर बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी. उन्होंने प्रसिद्ध देवी झूला झूलें शारदा झूलें संझा भोर पर गए. जिस पर श्रोता जमकर झूमें. लोगों की फरमाइस पर उन्होंने प्रशासन से संबंधित लोकगीत योगी जी का ई शासन में गुंडागर्दी बंद मनरंजन भौंरा… आदि बुंदेली गीतों की प्रस्तुतियां दी. बता दें कि अभिलाषा वर्मा ने अब तक अनेक मंचों से बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतिया दी है. ललितपुर का नाम रोशन वह कर रही है. इससे पहले उन्होंने संगम नगरी तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप्र राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश रावत, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कमलकांत पांडे व पर्यटन विभाग से हेमलता, सुमित तथा बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे.

Next Post

संभावना में कबीर गायन एवं बधाई नृत्य की प्रस्तुति

Mon Mar 31 , 2025
भोपाल। नृत्य,गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि “संभावना” का आयोजन हो रहा है, जिसमें बधाई नृत्य राजेश चौरसिया एवं साथी- सागर, अखाड़ा देवेन्द्र डेहेरिया एवं साथी सिवनी,कबीर गायन नमन तिवारी एवं साथी- नर्मदापुरम द्वारा प्रस्तुति दी गई। गतिविधि में राजेश चौरसिया एवं साथी, सागर द्वारा बधाई नृत्य प्रस्तुत किया गया। […]

You May Like