जबलपुर: दो अलग-अलग स्थानों पर घरों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आई हैं। गढ़ा क्षेत्र में एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर के पीछे सांप छिपा मिला, जिसे सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
वहीं पनागर क्षेत्र में भी एक घर से धामन प्रजाति का करीब पांच फीट लंबा सांप पकड़ा गया। विशेषज्ञों के अनुसार, धामन जहरीला नहीं होता। लगातार हो रही बारिश के कारण सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों से सतर्क रहने और ऐसे मामलों में विशेषज्ञों की मदद लेने की अपील की गई है।
