हत्या करने के इरादे से दुकान संचालक को चाकुओं से गोदा

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत व्हीएफजे रोड शांतिनगर में बदमाशों ने किराना दुकान में तोड़फोड़ कर हत्या करने के इरादे से संचालक को चाकू से गोद दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि नागेन्द्र सिंह राजपूत 58 वर्ष निवासी व्हीएफजे रोड शांतिनगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में रानू किराना स्टोर्स के नाम से दुकान संचालित करता है उसकी दुकान के सामने अक्सर आकाश बग्घा अपने साथियों के साथ खड़ा रहता है, जिसे उसने दुकान के सामने खड़े होने से मना किया है इसी बात पर आकाश बग्घा उससे बुराई रखता है।

बीती रात रामनगर निवासी आकाश बग्घा अपने साथी साहिल चौधरी एवं दक्ष चौधरी के साथ एक्सिस में आकर एक्सिस उसकी दुकान के सामने खड़ी कर तीनों दुकान के काउण्टर के पास आकर उसके साथ विवाद करते हुये दुकान का सामान फेंक कर तोड़ फोड़ कर नुकसान करने लगे, जिन्हें उसने मना किया तो उसे जान से मारने की नियत से चाकू से आकाश बग्घा ने सीना एवं साहिल ने कमर, दक्ष चौधरी ने हथेली में चोटें पहुॅचा दी। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

बीच रास्ते में उतारा, यात्री पर चढ़ाई ऑटो

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर‌: कोतवाली थाना अंतर्गत दमोहनाका में आटो चालक ने सवारियों को बीच रास्ते में उतार दिया। इतना ही नहीं उसने एक यात्री को धक्का देकर गिरा दिया और उस पर ऑटो चढ़ाते हुए भाग गया।पुलिस ने बताया कि श्रीमति नंदा बाई अहिरवार 57 वर्ष निवासी खिन्नी मोहल्ला दमोहनाका ने रिपोर्ट […]

You May Like