रवीना टंडन नज़र आएंगी गार्नियर कलर नेचुरल्स के नए कैंपेन में

मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) गार्नियर ने पहली बार अभिनेत्री रवीना टंडन को ब्रांड की बालों का पोषण करने वाली हेयर कलर रेंज, गार्नियर कलर नेचुरल्स, का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस साझेदारी के साथ एक नया कैंपेन शुरू हो रहा है, जिसमें रवीना टंडन नज़र आएंगी। यह कैंपेन, ब्रांड की प्राकृतिक दिखने वाले और चमकदार हेयर कलर्स में भरोसेमंद विशेषज्ञता को रवीना की टाइमलेस अपील के साथ जोड़ता है, जो हर उम्र के लोगों की पसंद है।

ब्रांड एंबेसडर रवीना टंडन ने कहा, “मैं गार्नियर कलर नेचुरल्स के साथ जुड़कर बहुत खुश हूँ, क्योंकि यह ब्रांड उस भरोसे और आत्मविश्वास की अहमियत को समझता है, जिसकी हर महिला अपने रोज़मर्रा के रूटीन में तलाश करती है। मुझे यह बहुत पसंद है कि गार्नियर कलर नेचुरल्स घर पर ही बालों को रंगना कितना आसान बना देता है, और इसका नतीजा भी बेहद नैचुरल और शानदार होता है। यह तेज़ और सुविधाजनक उपाय मेरी ज़िंदगी में आसानी से घुल-मिल जाता है।“

Next Post

भोपाल में बाघ से भिड़े दो आवारा कुत्ते, एक ने दी जान, दूसरे ने बचाई डंपर चालक की जान

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। वफादारी और साहस का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए दो आवारा कुत्तों ने कालियासोत क्षेत्र में बाघ के हमले से एक डंपर चालक की जान बचा ली। यह घटना 15 मार्च की तड़के अनन तारा हिल्स के पास स्थित एक फार्म हाउस के नजदीक हुई। डंपर चालक करण सिंह […]

You May Like