नपा की पहल: शासकीय भवनों पर तेज़ी से हो रहा वाटर हार्वेस्टिंग कार्य

इटारसी। वर्षा जल संचयन के लिए लोगों को जागरुक करना लगभग बेअसर होने के बाद आखिरकार नगर पालिका ने पिछले वर्ष स्वयं आगे आकर सरकारी कार्यालयों में यह कराने का कदम उठाया है। बारिश का पानी भूमिगत करने नगर पालिका द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत लगभग सभी शासकीय इमारतों पर वाटर हार्वेस्टिंग कराई जा रही है। नगर पालिका भवन, एसडीएम कार्यालय भवन, तहसील कार्यालय, कोर्ट परिसर, ऑडिटोरियम एवं अन्य कई भवन एवं निजी इमारतें भी शामिल हैं, जहां वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराया जा रहा है।

अब तक ये किया अब तक लगभग 50 हजार वर्ग फीट की छतों के जल को वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा भूमिगत करने का प्रयास किया गया है। इस पूरे अभियान को नगर पालिका के माध्यम से संजय मनवारे द्वारा किया जा रहा है। पिछले लगभग 10 सालों में नगर की शासकीय इमारतों जैसे शालाओं, बड़े स्कूलों, कॉलेजों एवं निजी स्कूलों अस्पतालों की छतों को वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा जल को भूमिगत किया है। इस वर्ष भी नगर पालिका ने इन्हें सभी शासकीय एवं निजी भवनों की वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए अधिकृत किया है। अब तक इस वर्ष लगभग 50 से 75 हजार वर्ग फीट छतों का पानी सहेजा गया है।

 

Next Post

27 से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की शुरुआत और 5 जुलाई को वापसी

Wed Jun 25 , 2025
नर्मदापुरम। श्री जगन्नाथ जनकल्याण सेवा समिति, डोंगरवाड़ा के तत्वावधान में 27 जून से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ होगी, जो 5 जुलाई को लौटेगी। यात्रा रामजी बाबा समाधि से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुंडीचा भवन तक पहुंचेगी। वहां पूजा, आरती व भजन संध्या के आयोजन होंगे। 28 जून से […]

You May Like