नर्मदापुरम। श्री जगन्नाथ जनकल्याण सेवा समिति, डोंगरवाड़ा के तत्वावधान में 27 जून से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ होगी, जो 5 जुलाई को लौटेगी। यात्रा रामजी बाबा समाधि से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुंडीचा भवन तक पहुंचेगी। वहां पूजा, आरती व भजन संध्या के आयोजन होंगे। 28 जून से 4 जुलाई तक प्रतिदिन आरती, महाप्रसाद, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 1 जुलाई को विशेष भंडारा और माता महालक्ष्मी उत्सव होगा। रथयात्रा की वापसी 5 जुलाई को तय मार्ग से होगी। 6 से 8 जुलाई तक स्वर्ण वेश दर्शन, अघर अर्पण, मंदिर प्रवेश व प्रसादी के आयोजन होंगे।
27 से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की शुरुआत और 5 जुलाई को वापसी
