
सतना, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान बुधवार को भगवान कामतानाथ स्वामी प्राचीन मुखार बिन्द के दर्शन किये। इस दौरान चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय भी उनके साथ मौजूद रहे।
