एसपी आनंद कलादगी ने पुलिसकर्मियों संग खेला क्रिकेट, लगाए खूब चौके-छक्के

दमोह:पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) रविवार सुबह खिलाड़ी अंदाज में नजर आए.उन्होंने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खूब चौके-छक्के लगाए.नवीन पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने खेल भावना के जरिए पुलिसकर्मियों में आपसी मैत्री और सामंजस्य बढ़ाने का संदेश दिया.उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट रखता है, बल्कि टीम भावना और अनुशासन भी सिखाता है.

मैच के बाद एसपी कलादगी ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया. पुलिसकर्मियों ने भी एसपी के इस सहज और ऊर्जावान अंदाज की सराहना की.
एसपी की इस पहल को विभाग में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है. इस अवसर पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारीमौजूद रहे.

Next Post

दुअरा की पत्थर खदान में अनियमितताओं पर छापामार कार्रवाई

Sun May 24 , 2026
सीधी :जिले के ग्राम दुअरा तहसील बहरी स्थित स्वीकृत पत्थर खदान में नियमों की गंभीर अनदेखी और संदिग्ध ब्लास्टिंग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापामार अभियान चलाया। कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी विकास मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं एसडीएम […]

You May Like