कहीं कोई चूक न हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: आईजी

जबलपुर। आने वाले दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, संस्कारधानी में दुर्गा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसकी ख्याति पूरे प्रदेश में है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमीं को शाम से ही श्रृद्धालु शहर में जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमाओं के दर्शन करने निकलते है जिसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आगामी त्यौहार के दौरान सर्तकता बरतें। कानून व्यवस्था, शांति व यातायात व्यवस्था कायम रहे। कहीं कोई चूक नहीं होना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह बातें अति.पुलिस महानिदेशक प्रमोद वर्मा ने आगामी दुर्गोत्सव पर्व को लकर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में जिला जबलपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं ।

आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा जी, काली जी की प्रतिमाये पारम्परिक स्थानों पर ही स्थापित की जाये, इसके साथ ही जो जुलूस का पारम्परिक रूट है उसी रूट से जुलूस निकाले। संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये जाये। नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

तत्वों पर निगरानी रखे, कार्यवाही करें

आईजी ने कहा कि ऐसे समय में असामाजिक, अपराधिक तत्व कानून व्यवस्था में बाधा डाल सकते है जिन पर पैनी नजर रखी जाए। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अंतरिम एवं अंतिम बाउंड ओवर कराये।

Next Post

महाराष्ट्र जाने निकले युवक को चाकू मार लूटने वाले पकड़ाए

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर। सिविल लाईन में महाराष्ट्र जाने निकले युवक को चाकू मारकर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से नगदी, ऑटो, चाकू जब्त कर लिया गया है। टीआई शशि धुर्वे ने बताया कि 8 अक्टूबर को दिलकेश शाह 25 वर्ष निवासी सिंगरौली ने रिपोर्ट […]

You May Like