
जबलपुर। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बटोरने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। अधारताल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील पर कार्रवाई करते हुए चलती थार कार में हथियार लहराने वाले 18 वर्षीय अमन सचदेवा (18) निवासी आलोक नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से रील में इस्तेमाल की गई पटाखे वाली नकली पिस्तौल और एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया गया है।
