कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर संग लंदन में नजर आईं साहिबा बाली की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। देखते ही देखते यह चेहरा इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा और लोग इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो उठे।

साहिबा का जन्म 5 दिसंबर 1994 को एक कश्मीरी परिवार में हुआ था। साहिबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई लंदन से पूरी की और फिर मार्केटिंग अपना करियर शुरू किया।

मार्केटिंग की नौकरी करने के साथ-साथ साहिबा को कंटेंट क्रिएशन का भी शौक था। उनके क्रिएटिव और मजेदार कंटेंट पर प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली की नजर पड़ी।

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खुद साहिबा से कॉन्टेक्ट किया और उन्हें फिल्म ‘लैला मजनू’ के लिए ऑडिशन देने को कहा। हालांकि अहम रोल तृप्ति डिमरी को मिला, लेकिन साहिबा ने इस फिल्म में मजनू की बहन का रोल निभाकर बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा।

‘लैला मजनू’ के बाद साहिबा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्टरकॉपी के साथ काम करना शुरू किया। उनके कॉमिक और रिलेटेबल स्केच वीडियोज को युवाओं ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।

साहिबा बाली नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और फेमस शो ‘तनाव’ का हिस्सा रहीं। हाल ही में उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में भी एक पत्रकार के रोल में देखा गया था।

 

Next Post

सतना जिले में अब तक 273.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Tue Jul 21 , 2026
सतना :जिले में इस वर्ष 1 जून से 20 जुलाई तक 273.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 372.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 256.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 300.2 मि.मी, बिरसिंहपुर में 340.4 […]

You May Like