शासकीय विभागों पर 64.23 करोड़ का विद्युत बिल बकाया

रीवा:विद्युत विभाग का करोड़ो रूपया शासकीय विभाग दबा कर बैठे है. जिसकी वसूली करने में अधिकारियों को पसीना छूट रहा है. ग्राम पंचायत, महिला बाल विकास सहित विभिन्न विभागों पर 64 करोड़ 23 लाख विद्युत बिल बकाया है. पत्राचार के बाद भी बिल का भुगतान नही किया जा रहा है. जिसको लेकर अब विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है.गौरतलब है कि आम उपभोक्ताओं का बिल अगर जमा नही होता तो कनेक्शन काटने के साथ कुर्की तक की कार्यवाही कर दी जाती है. लेकिन शासकीय विभागों में लाखों का बिल बकाया रहता है उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही की जाती, केवल विभागों को पत्र लिखा जाता है. 64 करोड़ 23 लाख की वसूली में विद्युत विभाग के अफसरों को पसीना छूट रहा है.

हालत यह है कि विभागों द्वारा बिल का भुगतान नही किया जा रहा. उसके बाद भी अधिकारी कनेक्शन काटने के बजाय मेहरबान है. इस समय सभी जगह स्मार्ट मीटर लग रहे है जहा बिल जमा न करने पर अपने आप कनेक्शन कट जाता है. लेकिन सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर नही लगे है और बिल भुगतान न करने पर बिजली भी नही कटती है. 64 करोड़ 23 लाख का बिल 5866 कनेक्शन पर बकाया है.

सवाल यह उठता है कि करोड़ो का बिल भुगतान शासकीय विभाग नही कर रहे उस पर सख्त कार्यवाही भी विद्युत विभाग के अधिकारी नही कर रहे. यह बात और है कि सरकारी प्रक्रिया के हित पत्राचार किया जाता है. हालाकि अधिकारियों का कहना है कि बिल भुगतान की जो राशि होती है उसमें से कुछ का भुगतान किया जाता है लेकिन अगले माह फिर से बिल भुगतान बकाया रहता है. बकायादारों से बिल वसूलने के लिये एक बार फिर पत्राचार के बाद सख्त कार्यवाही करने की योजना विद्युत विभाग बना रहा है.
किस विभाग पर कितना बिल बकाया
विद्युत विभाग का बिल 43 विभागों सहित अन्य पर 64 करोड़ 23 लाख रूपया बकाया है. सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत जल प्रदाय के 15 सौ कनेक्शन है और 43 करोड़ 4 लाख का बिल बकाया है. इसी तरह ग्राम पंचायत पर 2 करोड़ 74 लाख, ग्राम पंचायत सडक़ बत्ती पर 1 करोड़ 94 लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग पर 6 करोड़ 81 लाख, स्कूल शिक्षा प्राथमिक शाला में 1 करोड़ 64 लाख एवं स्कूल शिक्षा माध्यमिक शाला में 1 करोड़ 95 लाख का विद्युत बिल बकाया है. इसी तरह अन्य विभाग है जिन पर लाखों रूपये का विद्युत बिल बकाया है. जिसके आला अधिकारी बिल भुगतान करने में कोई रूचि नही दिख रहे है. बीएसएनएल पर भी 68 लाख रूपया बिल बकाया है. इसी तरह अन्य विभागों पर भी बकाया है.
भुगतान के लिये विभागों को पत्र लिखा गया है: एसई
रीवा वृत्त के अधीक्षण यंत्री वी.के शुक्ला ने बताया कि शासकीय विभागों में लंबित विद्युत बिल भुगतान को लेकर समय-समय पर पत्राचार कर बिल भुगतान के लिये आग्रह किया जाता है. कई विभागों का पैसा भी जमा हुआ है. विभिन्न विभागों पर 64 करोड़ 23 लाख विद्युत बिल बकाया है जिसके लिये पत्र लिखा जाएगा और बिल जमा न करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल

Sat Jul 25 , 2026
अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई है। उनकी टीम ने पुष्टि की है कि डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसी वजह से वह CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगी। मुंबई, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय […]

You May Like