नामांकन निरस्त होना लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात: ज्ञान

सीधी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन सीधी में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह संगठन महासचिव ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता पंकज सिंह शामिल रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने पर इसे लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर आघात बताते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। ज्ञान सिंह ने कहा कि यह मामला केवल एक प्रत्याशी के नामांकन तक सीमित नहीं है बल्कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास, चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन आपत्तियों और व्याख्याओं के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गयाए उससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर गंभीर प्रश्न उत्पन्न हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33 एवं फॉर्म-26 का उद्देश्य उम्मीदवारों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त करना है, लेकिन नामांकन निरस्त करने का जो आधार बनाया गया वह इन प्रावधानों की भावना और कानूनी व्याख्या से मेल नहीं खाता।

००

संविधान और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिये जारी रहेगा संघर्ष

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रियाओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायसंगत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव से नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव से चलता है।

००००००००००००

Next Post

अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात

Mon Jun 15 , 2026
आलीराजपुर. मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अंधारकांच एवं ग्राम कड़वाणिया में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों […]

You May Like