ग्वालियर: केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 12 मई को असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुवाहाटी में आयोजित होने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री आज रात्रि गुवाहाटी पहुंच गए। उन्होंने रात्रि विश्राम गुवाहाटी में ही किया। वे आज 12 मई को खानापारा स्थित वेटरिनरी साइंस प्लेग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
