फ्रांस के नीस में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल

नीस 12 मई (वार्ता) फ्रांस के नीस शहर में सोमवार को हुयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

रिवेरा शहर के मेयर ने बताया कि यह घटना नशीले पदार्थो से जुड़ी थी।

दक्षिण-पूर्वी आल्प्स-मैरीटाइम्स विभाग के प्रशासन ने बताया, “गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई, तीन लोगों को हल्की चोटें आईं और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।”

नीस के मेयर एरिक सियोटी ने बताया कि गोलीबारी ‘प्लेस डेस अमैरिलिस’ में हुई। यह मौलिन्स जिले का एक चौक है, जो नशीले पदार्थो से जुड़े अपराधों के लिए बदनाम है। उन्होंने नशीले पदार्थो के खिलाफ जंग छेड़ने का आह्वान किया और अमैरिलिस इलाके में एक पुलिस चौकी स्थापित करने का सुझाव दिया।

 

Next Post

जब बेटी पर भी डाली गलत नजर तो महिला ने कराया मामला दर्ज

Tue May 12 , 2026
ग्वालियर: एक शादीशुदा महिला से युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। लंबे समय तक ही आरोपी ने महिला को नौकरी नहीं दिलाई। महिला के घर उसका लगातार आना जाना था। जब इस हैवान ने महिला की बारह वर्षीय बच्ची […]

You May Like