दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, खाटू श्याम जा रहे 4 की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे शिवगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही कार 8-लेन पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।

 

*खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा कार*

जानकारी के अनुसार कोटा की ओर जा रही अर्टिगा कार शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। टोल कर्मचारियों और शिवगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला।

 

*खाटू श्याम दर्शन को जा रहा था परिवार*

एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और झाबुआ के थांदला से खाटू श्याम जा रहे थे। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। घायलों में 2 बच्चे भी हैं। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

मृतक इंदौर, धार और झाबुआ जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

*एक्सप्रेसवे पर बढ़ रहे हादसे*

पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीते 3 महीनों में आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। अधिकांश घटनाएं रात के समय तेज रफ्तार और खड़े वाहनों से टकराने के कारण हुई हैं।

Next Post

इस स्वतंत्रता दिवस पर सबसे बड़ा संकल्प उम्मीद हो": मल्लिकार्जुन खड़गे

Sat Aug 15 , 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का असली मतलब संविधान द्वारा हर नागरिक को बराबरी, न्याय और अभिव्यक्ति की आजादी देना है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पिछले […]

You May Like