अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम भलयाटोला, तहसील सरई क्षेत्र में जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते पाया गया। वाहन पर नंबर भी अंकित नहीं था, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन था। मौके पर ही टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को जप्त कर लिया। जप्त वाहन को सुरक्षार्थ फॉरेस्ट चौकी सुलियरी में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

DAVV बजट 2026-27: नए भवनों, ई-लाइब्रेरी और AI रोबोटिक्स के लिए खुला यूनिवर्सिटी का खजाना

Thu Mar 26 , 2026
इन्दौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् की बैठक आज नालंदा परिसर में सम्पन्न हुई। विशेष बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए ₹590 करोड़ का वार्षिक बजट पारित किया गया। बैठक में अधोसंरचना विकास, शैक्षणिक विस्तार, तकनीकी उन्नयन और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय […]

You May Like