रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का मिसाइल और पी8आई विमान रखरखाव के लिए 858 करोड रुपये का अनुबंध किया

नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए विमान रोधी तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई के निरीक्षण (डिपो स्तर) के लिए कुल 858 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन अनुबंधों पर हस्ताक्षर यहां रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में किये गये। मंत्रालय ने बताया कि सेना के लिए 445 करोड़ रुपये की लागत से तुुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की खरीद का अनुबंध रूस की जेएससी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ किया गया है। ये अत्याधुनिक मिसाइलें देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमताओं को विमान, ड्रोन और क्रूज़ मिसाइलों सहित हवाई खतरों के विरुद्ध मजबूत करेंगी। यह समझौता भारत-रूस रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करेगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में भारतीय नौसेना के लिए 100 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ ‘भारत से खरीदो’ श्रेणी के अंतर्गत लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी आई के निरीक्षण (डिपो स्तर) के लिए 413 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड (जो बोइंग की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी है) के साथ हस्ताक्षर किये गये। मंत्रालय ने कहा कि यह अनुबंध देश में एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधा में पी8आई विमानों बेड़े के डिपो स्तर के रखरखाव को सुनिश्चित करेगा, जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

Next Post

आय से अधिक संपत्ति मामला: ईडी ने एसईसीएल अधिकारी की 83.24 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

Fri Mar 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल), कोरबा (छत्तीसगढ़) के सहायक प्रबंधक (सर्वेक्षण) प्रभाकर शुक्ला और उनके परिवार से जुड़ी 83.24 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क करने की घोषणा की है। ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने यह […]

You May Like