भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए श्री दिनेश आर्य और श्रीमती रुक्मिणी मल्लिक (श्रीमती कोयल मल्लिक) के नाम की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने श्री आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।

वहीं श्रीमती मल्लिक को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल की क्रमश: एक-एक सीट पर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा।

.....

Next Post

बोस्निया-हर्जेगोविना में प्रेसिडेंसी, संसद के चुनाव शुरू

Sun Oct 4 , 2026
सराजीवो, 04 अक्टूबर (वार्ता) बोस्निया और हर्जेगोविना में आम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हुआ। इसमें 34 लाख से ज़्यादा पंजीकृत मतदाता सरकार के कई स्तरों पर नया नेतृत्व और सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान केंद्र स्थानीय समय के अनुसार सुबह […]

You May Like