क्राईम ब्रांच ने लक्ष्मीबाई नगर रोड पर एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे, 3.20 लाख की खेप जब्त

इंदौर. क्राइम ब्रांच की टीम ने लक्ष्मीबाई नगर मेन रोड पर दो युवकों को 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है. आरोपी ड्रग्स को दोपहिया वाहन की सीट में छुपाकर सप्लाई की फिराक में थे.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीबाई नगर क्षेत्र में संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं. इसके बाद मालवा रेडीमेड क्लस्टर के सामने मेन रोड पर दबिश दी. मौके पर सड़क किनारे काली रंग की होंडा दोपहिया के साथ खड़े दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए. संदेह होने पर घेराबंदी कर दोनों को रोका, पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कमललाल मेघवाल और नरेंद्रलाल मेघवाल, निवासी झालावाड़ (राजस्थान) बताए. तलाशी लेने पर वाहन की सीट के अंदर छुपाकर रखी गई 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई. आरोपी कमललाल मेघवाल पर पूर्व में राजस्थान के झालावाड़ में भी एक मामला दर्ज है. वहीं कमल मजदूरी करता है और दूसरी कक्षा तक पढ़ा है, जबकि नरेंद्र दसवीं पास है और दुकान चलाता है. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अवैध लाभ कमाने के लिए नशे के आदी लोगों को एमडी ड्रग्स बेचने की बात स्वीकार की है. आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स के अलावा एक दोपहिया वाहन और दो वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

मुराई मोहल्ले में कार का कांच तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले तीन युवक पकड़े

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर. संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ला इलाके में देर रात कार का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले तीन युवकों को मोहल्ले वालों ने मौके पर पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी केपी यादव […]

You May Like