
इंदौर. संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ला इलाके में देर रात कार का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले तीन युवकों को मोहल्ले वालों ने मौके पर पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि मुराई मोहल्ला छावनी स्थित गली नंबर 8 में घटना हुई थी, जहां घर के बाहर खड़ी एक होंडा जैज कार का विंडशील्ड हथौड़े से तोड़ा और वाहन में रखे काले रंग के पर्स को चोरी करने की कोशिश की गई. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ लिया. घटना की शिकायत यहीं रहने वाली 28 वर्षीय फरियादी नुपूर राजपूत ने थाने में दर्ज कराई हैं. पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अजय पिता मडिया, राकी पिता जगदीश और सिद्धार्थ उर्फ कालू पिता विजय केवट, निवासी मोहन चाचा की दुकान के पास, 2 नंबर स्कूल ग्राउंड बताए. तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
