पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 19 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी क्रूड 0.71 प्रतिशत उबलकर 75.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.15 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

एफडीआई में कमी के बावजूद वैश्विक गंतव्यों की सूची में 15वें स्थान पर

Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) भारत 2024 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में शीर्ष वैश्विक गंतव्यों में 15वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि एफडीआई प्रवाह मामूली गिरावट लेकर 27.6 अरब डॉलर रही। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) द्वारा गुरूवार को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 […]

You May Like