रक्षाबंधन पर बजार में दिखी रौनक,कल मनाया जाएगा रक्षाबंधन

दमोह। भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर दमोह शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर से ही भीड़भाड़ और खरीदारी का माहौल देखने को मिला। आज शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार के लिए विगत कई दिनों से दमोह शहर और जिले भर के प्रतिष्ठान राखी, कपड़े, रुमाल और अन्य सामग्रियों से सजे हुए हैं। गुरुवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही।त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में शहर में यातायात और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुबह से देर शाम तक सीएसपी एचआर पांडे,यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को और सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, पुलिस बल के साथ बाजारों में तैनात रहे और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।

Next Post

प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर शुक्रवार, 28 अगस्त, 2026 को खुलेगा, ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹190 से ₹200 तय

Thu Aug 27 , 2026
• ₹10 की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर के लिए ₹190 से ₹200 का प्राइस बैंड • बोली/इश्यू खुलने की तारीख – शुक्रवार, 28 अगस्त, 2026, बोली/इश्यू बंद होने की तारीख – मंगलवार, 1 सितंबर, 2026 • कम से कम 75 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, और […]

You May Like

Play sound