जम्मू-कश्मीर की प्रीमियम चेरी, प्लम का निर्यात यूएई के बाजारों में

नयी दिल्ली, 4 जुलाई (वार्ता) देश के प्रीमियम कृषि व बागान उत्पादों को अंतराष्ट्रीय बाजार में पहचान और स्थान दिलाने के प्रयासों में एक और सफलता के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा की प्रीमियम अरेको चेरी और सेंटरोज प्लम का पहली बाजार अबू धाबी और दुबई में निर्यात किया गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शनिवार को दी।

उन्होंने ” जम्मू-कश्मीर के बागों से वैश्विक बाजारों तक नई उड़ान!” शीर्षक पोस्ट में कहा, ‘ शोपियां और पुलवामा की प्रीमियम अरेको चेरी और सेंटरोज प्लम की पहली निर्यात खेप अबू धाबी और दुबई के लिए रवाना हुई। यह उपलब्धि भारतीय फलों की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने के साथ जम्मू-कश्मीर के बागवानी क्षेत्र के लिए नए अवसर लेकर आई है।”

वाणिज्य मंत्रालय की एजेंसी एपीडा की मदद से पिछले दिनों इसी तरह पंजाब के होशियारपुर की उन्नति एग्री एलाइड कोऑपरेटिव सोसाइटी की ताज़ी लीची का पहली बार ओमान को निर्यात किया गया।

Next Post

कुत्तों के हमले में घायल हिरण खेत में घुसा, खेत मालिक ने इलाज के बाद वन विभाग को सौंपा, दमोह के धुबातला की घटना

Sat Jul 4 , 2026
दमोह. देहात थाना क्षेत्र के मांगंज वार्ड-5 स्थित धुबा तला क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक हिरण कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और एक खेत में घुस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों से बचने के दौरान हिरण भागते-भागते रामदास पटेल के खेत पर बने गड्ढे में […]

You May Like