
राजनगर, बाबू लाइन स्थित साईं मंदिर परिसर में गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। गरबा की पारंपरिक धुनों पर युवाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग से सराबोर आयोजन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। युवाओं की सामूहिक प्रस्तुति और तालमेल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
गरबा आयोजन में आयुष श्रीवास्तव, विवेक सिंह, हर्ष सिंह, छोटू मिश्रा, पवन जायसवाल, सिंपू शर्मा, आशीष शर्मा, डॉक्टर, राजा दुबे, दुर्गेश दुबे, भूरा जायसवाल, मुन्ना, युवराज अग्रहरि, कपिल सिंह, शिवम सिंह, लवकुश जैन, सोनू, संकल्प दुबे, गौरव जैन, अनिरुद्ध वर्मन, अनुज, गुनगुन, सोम एवं अभिजीत पांडे सहित समस्त साथियों की सराहनीय सहभागिता रही।
आयोजन को सफल बनाने में गणेश पूजा समिति एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर शानदार गरबा प्रस्तुति देने वाले सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
