11 प्रकरण दर्ज
जबलपुर:कूडऩ मोहल्ला से लेकर 27 मील तक शराब भट्टियां धधक रहीं थीं। भनक लगते ही आबकारी ने छापेमारी करते हुए 11 प्रकरण दर्ज किए। आबकारी विभाग की कार्यवाही में भारी मात्रा में शराब और लाहन बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन और कंट्रोलरूम प्रभारी परमानन्द कोरचे के नेतृत्व में कटंगी थाना अंतर्गत कूडऩ मोहल्ला एवं 27 मील में अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई जहां पर अलग -अलग स्थानों से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं लगभग 1210 किग्रा महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 40 हजार रूपये है। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान मप्र आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किये गये।
