कीटनाशक पीने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप; चार पर केस

टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में एक महिला द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने 6 अगस्त की शाम कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। वीडियो में महिला ने बर्माताल गांव निवासी एक युवक पर धोखाधड़ी कर शादी करने का भी आरोप लगाया।
मामले में दिगौड़ा पुलिस ने बर्माताल निवासी दृगपाल घोष, उसकी मां सूरज देवी, भाई कुलदीप घोष और भाभी छाया घोष के खिलाफ धारा 85, 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

रूठे मानसून की मेहरबानी: सुबह से रिमझिम फुहारों की झड़ी, सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर: लंबे समय से रूठे हुए मानसून ने अपनी मेहरबानी दिखाई है। शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। रात भर रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के बाद रविवार सुबह से ही रिमझिम फुहारों की झड़ी लगी हुई है। सुबह से आसमान में घने काले बादल […]

You May Like