रामघाट पर श्रद्धालु को डूबने से बचाया

उज्जैन। जिला कमांडेंट होमगाड संतोष कुमार जाट ने बताया कि गुरुवार को रामघाट डीआरसी चौकी, थाना महाकाल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से आए तीन श्रद्धालु रामघाट पर चौकी के सामने शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए हर्ष भी आगे बढ़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में जाने पर डूबने लगे। इस दौरान उन्होंने नदी में लगी फ्लोटिंग बॉल को पकड़ लिया। श्रद्धालुओं में विनय (35 वर्ष), प्रभात (28 वर्ष) एवं हर्ष (24 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ जवान राजेंद्र डाबी एवं बनेसिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। जवानों ने प्रभात को सुरक्षित बाहर निकाला गया, तत्पश्चात हर्ष को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Next Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का कर रही कार्य: डॉ.राजेश

Thu Jul 2 , 2026
सीधी। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ के अवसर पर सीधी जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ.राजेश मिश्रा, विधायक सीधी रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद पंचायत सीधी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार तथा […]

You May Like